छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*कंप्यूटर शिक्षा में प्रवेश हेतु अनोखा पहल प्रवेश दुबे का

*कंप्यूटर शिक्षा में प्रवेश हेतु अनोखा पहल प्रवेश दुबे का*

भटगांव—–शिक्षा जीवन का सार है। किंतु वर्तमान तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें रहें हैं। इसी तारतम्य में बच्चों के तकनीकी शिक्षा की महत्ता को समझते हुए भटगांव नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 1 के वर्तमान पार्षद प्रवेश दुबे ने अनोखा पहल प्रारंभ किया है। बच्चें गर्मी छुट्टी के दिनों में इधर-उधर घुमकर समय व्यतीत करते हैं। और शिक्षा से 2 माह के लिए पूरी तरह से वंचित हो जातें हैं।जिसे देखकर प्रवेश दुबे ने सिया कंप्यूटर को निःशुल्क 2 माह तक कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया एवं अनुशंसा किया। जिससे बच्चों में काफी उत्साह एवं इस कार्य के लिए प्रवेश दुबे को साधुवाद के साथ साथ प्रवेश दुबे प्रशंसा का विषय बना हुआ है।

इस तरह से जनप्रतिनिधि यदि बच्चों के शिक्षा पर फोकस या सहयोग करें तो हमारा नगर शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा में भी सर्वोच्च शिखर पर अपना वर्चस्व लहराने में कदम पीछे नहीं रहेगा।सिया कंप्यूटर के डायरेक्टर अरुण बेल्हा से इस संबंध में चर्चा होने पर बताया कि जहां बच्चों की शिक्षा एवं विकास आये वहां हर संभव बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।यह विचार प्रवेश दुबे के संसर्ग में आने से जागृत हुआ और ऐसी अनोखा पहल करने के लिए सिया कंप्यूटर हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने संवाददाता से इस संबंध में खुशी जाहिर करते हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक 2 माह निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का प्रचार प्रसार करने की बात कही ताकि गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा निःशुल्क मिल सके।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button