भटगांव मे चैतराई मेला का हो रहा है भव्य आयोजन
11 वे वर्ष भी इस मेला का हुआ शानदार आयोजन, 30 अप्रैल तक होगा मेला का आयोजन


भटगांव मे चैतराई मेला का हो रहा है भव्य आयोजन, अब 30 अप्रैल तक रहेगा मेला
11 वे वर्ष भी इस मेला का भव्य आयोजन
भटगांव सहित आसपास क्षेत्र के लोग लें रहें है मेला का आंनद
हवाई झूला, नाव झूला एवं डांसिंग झूला बना आकर्षक का केंद्र
भटगांव – भटगांव मे चैतराई मेला का शुभारम्भ 13 अप्रैल को कवि सम्मलेन के साथ हो गया है. इस वर्ष मेले का सफल आयोजन का 11 वर्ष है. चैत राई मेला का सबसे पहले शुरुवात भाजपा शासन मे पूर्व भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष टाइगर कुर्रे एवं पार्षदगण के अगुवाई मे प्रारम्भ हुआ था तत्पश्चात कांग्रेस की सत्ता आने के बाद भी पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दूबे एवं पार्षदगण ने 5 वर्ष तक मेला का आयोजन किया और पुनः इस 11 वे वर्ष मे भाजपा की सत्ता आने पर नवनिर्वाचित भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं पार्षदगण के सहयोग से भव्य मेला का आयोजन हो रहा है.मेला मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद गण व नगरवासियो के सहयोग से शान्तिमय ढंग से संचालित हो रहा है एवं पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है.
वहीँ मेले के अंतिम दिवस मौसम ख़राब होने के बौजूद मेला मे लोगों का भीड़ दिखा और आंनद लेते नजर आये. हवा तूफान के साथ बूंदा बाँदी भी हुई लेकिन भटगांव नगरवासी एवं क्षेत्रवासी अपने परिवार के साथ मेला मे खूब मजा किया. वहीँ उपस्थित लोगों ने मेला आयोजनकर्ताओ को मेला को 30 तक और बढ़ाने की भी अपील किये हैँ क्योंकि मेला की शुरुवात ही 3-4 दिन देरी से हुई थी और बीच मे मौसम ख़राब होने से 2-3 दिन भी कई दिक्कतो का सामना करना पड़ा और मेला मे जैसे ही रौनकता और भीड़ बढ़ी तो मेला अंतिम चरण की ओर आ गया जिससे कारण 30 तारीख तक बढ़ाने की मांग उठी.
वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने इस सम्बन्ध मे बताया कि मेला को 30 तारीख तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं क्योंकि मेला का शुरुवात भी देरी से हुई थी.


