नगर भटगांव मे कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशियों का धुँवाधार प्रचार प्रसार
आज 5 बजे तक थम गया प्रत्याशीयों का प्रचार प्रसार
नगर भटगांव मे कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशियों का धुँवाधार प्रचार प्रसार
एक तरफ भाजपा तो एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी
निकाय चुनाव में वार्ड बीजेपी से चुनाव लड़ रहे पटेल समाज के प्रत्याशी के समर्थन में उतरे पटेल समाज के लोग
आज 5 बजे तक थम गया प्रत्याशीयों का प्रचार प्रसार

भटगांव- नगर पंचायत भटगांव में नगरी निकाय चुनाव में 11 फरवरी को मतदान होना है ऐसे में सत्ता पक्ष, विपक्ष, निर्दलीय के अध्यक्ष तथा पार्षद पद के प्रत्याशी प्रचार प्रसार में कर एंडी चोटी का जोर लगा रहे हैं तथा घर-घर जाकर दस्तक देते हुए लोगों से अपनी समर्थन में अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं.
आपको बता दे कि जहां सत्ता पक्ष की एक ओर वार्ड वार घर-घर जाकर लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं के बल पर भाजपा प्रत्याशी अनेक योजनाओं के जिक्र करते हुए ,बताते हुए भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम कुर्रे को तथा पार्षद पद के लिए वोट मांग रहे हैं जहां इस चुनावी समर में भाजपा के मंत्री टक राम वर्मा ने नगर में कार्यक्रम के दौरान ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर नगर विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे अब पटेल समाज के लोगों ने भाजपा से लड़ रहे पटेल समाज के प्रत्याशी के साथ भाजपा के प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 6 से प्रदीप देवांगन तथा वार्ड क्रमांक 8 के प्रत्याशी श्रीमती रेवती पटेल का एक साथ पूरा पटेल समाज चुनावी मैदान पर कूद पड़े हैं और अपने सामाजिक भाई बंधुओ से वार्ड क्रमांक 8 , वार्ड क्रमांक 6 तथा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विक्रम कुर्रे का एक साथ समर्थन में वोट मांग रहे हैं तथा अपील कर रहे हैं. आज 9 फ़रवरी को रैली की अंतिम दिन होने से एक बार फिर भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम कुर्रे तथा पार्षद विशाल रैली लेकर सघन जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए आशीर्वाद लिया।वहीँ 2 दिन पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल होकर सभी पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशी हेतु भारी मतों से विजयी बनाने हेतु लोगों से समर्थन माँगा.
इसी तरह नगर पंचायत भटगांव में नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी भी अध्यक्ष पद तथा पार्षद पद के प्रत्याशीयो के लिए बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक कविता प्राण लहरों ने वार्ड पार्षद तथा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश कुर्रे को साथ लेकर पूरे 15 वार्ड में वार्ड पार्षद प्रत्याशी को लेकर सघन जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीतने के लिए वोट मांगे। नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है.
इस सप्ताह कांग्रेस की रैली विधानसभा विधायक कविता प्राण लहरे शामिल होकर कांग्रेस के पक्ष समर्थन माँगा तो वहीँ भाजपा के विशाल सभा व रैली मे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शामिल होकर अपने समस्त 15 पार्षद अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए वार्ड मे जाकर और सभा शामिल होकर जनताओं से समर्थन माँगा. तत्पश्चात वार्ड 01 के निर्देलाय प्रत्याशी प्रवेश डूबे की विशाल रैली रही और अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ढ़ोलाराम सायतोड़े और अध्यक्ष हेतु निर्दलीय प्रत्याशी मनोज टंडन का प्रचार प्रसार रोचक रहा.
वहीँ वार्ड 01 मे जबरदस्त चुनावी माहौल है. वार्ड 01 अनारक्षित मुक्त सीट होने पर कई प्रत्याशी मैदान मे अपनी किस्मत आजमाने को उतरे है. जहाँ भाजपा प्रत्याशी अशोक साहू प्रबल दावेदार तो वहीँ कांग्रेस से योगेश्वरी साहू अपनी दावेदारी दिखा रही है तो दोनों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी प्रवेश दूबे भी प्रबल दावेदार के रूप मे देखें जा रहे है. भटगांव नगर वार्ड एक मे त्रिकोणीय चुनावी माहौल है और सबकी नजर वार्ड 01 पर टिकी हुई है क्योंकि इस वार्ड मे पूर्व कांग्रेस नेता व पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दूबे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे प्रबल दावेदार है तो वहीँ भाजपा के कद्दावर नेत्री व इस वार्ड के पूर्व पार्षद के पति भाजपा प्रत्याशी अशोक साहू प्रबल दावेदार है और दोनों के बीच काटे की टक्कर है. अब इस वार्ड मे वार्डवासी अपने वार्ड के विकास के लिए तीनो प्रत्याशी मे से किसे चुन रहे हैँ ये तो आने वाला 15 तारीख ही बताएगा. अब पार्षद पद एवं अध्यक्ष पद के लिए यह तो 15 तारीख को ही पता चल पाएगा की किसके सिर पर जीत की ताज सजेगी.




