नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री मार्गदर्शन मे अटल परिसर का कार्य तेज गति हो रहा है निर्माण

नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री मार्गदर्शन मे अटल परिसर का कार्य तेज गति हो रहा है निर्माण


भटगांव : छत्तीसगढ़ शासन के आदेश नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार नगर क्षेत्र में अटल परिसर का कार्य तेज गति से हो रहा है। छग शासन द्वारा 25 दिसम्बर को सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र में अटल परिसर बनाए जाने के लिए आदेशित किया गया था।

इसी तारतम्य में नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिको की गरिमामय उपस्थिति में अटल परिसर का भूमिपूजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया था। वह कार्य सीएमओ श्री भूपेश सिंह के देखरेख पर अटल परिसर का निर्माण पूरे गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है, जो कार्य समय सीमा से पूर्व ही पूरा कर ली जाएगी। ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। अटल परिसर का निर्माण 20 लाख में हो रहा है।




