गायत्री परिवार राजनांदगांव का जिला स्तरीय गोष्ठी डोंगरगढ़ में संपन्न, सर्वसम्मति से प्रभात साहू बनाए गए जिला समन्वयक…
गायत्री परिवार राजनांदगांव का जिला स्तरीय गोष्ठी डोंगरगढ़ में संपन्न, सर्वसम्मति से प्रभात साहू बनाए गए जिला समन्वयक…
राजनांदगाव – 29 अगस्त को गायत्री परिवार जिला राजनांदगांव का जिला स्तरीय गोष्ठी धर्म नगरी डोंगरगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ। बैठक छत्तीसगढ़ जोन समन्वयक आद. दिलीप पाणिग्रही जी, वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्री के.के. विनोद बाबूजी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ। बैठक में उपजोन समन्वयक श्री रवि शंकर गुप्ता,उपजोन सह समन्वयक श्री जय प्रकाश सिन्हा, श्री प्रकाश यादव (प्राचार्य) सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़, श्री विश्वनाथ यादव ब्लॉक अध्यक्ष यादव समाज, नगर संचालक आर एस एस, श्री डीआर यादव वरिष्ठ गायत्री परिजन उपस्थित रहें।
बैठक का शुभारंभ वेद महामंत्र गायत्री के सस्वर उच्चारण करते हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्री के. के. विनोद बाबू जी ने कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर सभी से सामूहिक शांति पाठ करवाएं। 9 ब्लॉकों से उपस्थित ब्लॉक समन्वयकों ने अपने अपने ब्लाकों में किए जा रहे हैं, वृक्षारोपण, पुंसवन संस्कार, बाल संस्कार शाला, नशा मुक्ति , गृहे गृहे यज्ञ, गंगा जली स्थापना इत्यादि विभिन्न रचनात्मक कार्यों का विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। छत्तीसगढ़ जोन समन्वयक श्री दिलीप पाणिग्रही जी ने उपजोन समन्वयक श्री रवि शंकर गुप्ता एवं सह समन्वयक श्री जय प्रकाश सिन्हा जी को तिलक लगाकर गायत्री मंत्र दुपट्टा भेंट कर मिशन के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामना दिए। उपजोन समन्वयक श्री रवि शंकर गुप्ता जी ने कहां की गुरुदेव ने अपने प्रज्ञा पुत्रों एवं शिष्यों को अंग अवयव की संज्ञा दी है। शरीर के प्रत्येक अंग के तालमेलपूर्वक समन्वय स्थापित कर कार्य करते रहने से मनुष्य प्रगति के उच्च सोपान पर निरंतर बढ़ते चले जाता है, हमें भी सतत चिंतन मनन करते हुए गुरुदेव के द्वारा सौंपे गए महान दायित्व को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समन्वय स्थापित कर विचार क्रांति /युग निर्माण के कार्यों में सहभागी बन श्रेय सौभाग्य प्राप्त करने के लिए गुरुदेव द्वारा बताए गए दुर्लभ समय का मिशन के कार्यों के लिए सदुपयोग कर लाभ उठाना चाहिए।
वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्री के .के. विनोद बाबू जी ने प्रस्ताव लाते हुए कहा कि मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिला समन्वयक का चयन शीघ्रता से किया जाना जरूरी है, उन्होंने सर्वसम्मति से आपस में चर्चा कर जिला समन्वयक नियुक्त करने का अपील किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जोन समन्वयक श्री दिलीप पाणिग्रही जी एवं वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्री डीआर यादव जी का मार्गदर्शन एवं सुझाव प्राप्त हुआ।
श्री प्रभात साहू जी को सर्वसम्मति से जिला राजनांदगांव का जिला समन्वयक चुना गया। श्री सालिकराम साहू जी ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा डॉ. श्री दुले श्वर साहू जी ने समर्थन व्यक्त किया। साथ ही श्री सुरेश कुमार यादव एवं श्री होरी लाल साहू जी को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया। जिला समन्वयक श्री प्रभात साहू जी ने सभी पदाधिकारियों एवं परिजनों के सहयोग से मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ जोन पुंसवन संस्कार प्रभारी रूपाली गांधी जी ने राजनांदगांव उपजोन सहित छत्तीसगढ़ में तेजी से संपन्न हो रहे हैं पुंसवन संस्कारों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी ब्लॉक समन्वयकों एवं परिजनों से 5-5 बहनों का नाम पुंसवन संस्कार प्रशिक्षण हेतु देने की अपील किए।
छत्तीसगढ़ जोन समन्वयक श्री दिलीप पाणिग्रही जी ने बताया कि डेढ़ वर्षो से करोना संकट के उपरांत भी छत्तीसगढ़ में मिशन की गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है बल्कि करोना काल में विभिन्न तकनीकों के माध्यम से मिशन के गतिविधियों में निरंतर प्रगति हुआ है।
विशेष अतिथि श्री प्रकाश यादव (प्राचार्य) सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ एवं ब्लॉक अध्यक्ष यादव समाज डोंगरगढ़, नगर प्रमुख आर एस एस के श्री विश्वनाथ यादव जी ने कहां की हमारे विद्यालय एवं नगर में गायत्री परिवार के परिजनों के पावन चरण पढ़ने से हमारा नगर एवं विद्यालय धन्य हो गया है ।हम सब मिलकर गुरुदेव के कार्य युग निर्माण/ विचार क्रांति कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन उपजोन सह समन्वयक श्री जयप्रकाश सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ श्री संजीव कुमार शर्मा ने किया।
बैठक में श्री हरीश गांधी जी, श्री जी आर गंधर्व, परदेसी राम साहू ,संतोष चौहान , राहुल वर्मा, योगेंद्र वर्मा, मिलन साहू ,श्री राम कुमार यादव, अहिल्या साहू ,विमला धुर्वे , प्रभु राम वर्मा ,दुर्जन वर्मा, सतीश यादव ,अजय यादव ,सुखसागर ध्रुव, जगदीश जयसवाल, यू सुंदर मिश्रा, राम प्रसाद यादव अशोक कुमार बैंस, राम अवतार चंद्राकर ,रोहणी देवी वर्मा, बहादुर सिंह नागवंशी, अन्नपूर्णा दुबे लक्ष्मी निर्मलकर ,सावित्री कचलामे आदि उपस्थित रहे।







