बलौदा बाज़ारसामाजिक

भटगांव नगर सहित पूरा बिलाईगढ़ क्षेत्र देवी गंगा देवी गंगा  छत्तीसगढ़ी गीत से गूंज उठा, क्षेत्र मे धूमधाम से मनाये भोजली का त्यौहार…

भटगांव नगर सहित पूरा बिलाईगढ़ क्षेत्र देवी गंगा देवी गंगा  छत्तीसगढ़ी गीत से गूंज उठा, क्षेत्र मे धूमधाम से मनाये भोजली का त्यौहार…

बिलाईगढ़ : भटगांव नगर सहित पुरे बिलाईगढ़ क्षेत्र मे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोजली त्यौहार का बड़ी धूमधाम से मनाया गया. धूमधाम एवं बाजे गाजे के साथ देवी गंगा देवी गंगा  छत्तीसगढ़ी गीत गाते हुए नगर का भ्रमण कर तालाब मे भोजली का विसर्जन किया गया. बताया जाता है कि किसानों की बच्चे प्रत्येक वर्ष अच्छी वर्षा एवं भरपूर भंडार देने वाली फसल की कामना करते हुए फसल के प्रतीकात्मक रूप में भोजली का आयोजन किया जाता है.  सावन की पूर्णिमा तक 4, 6 इंच तक पौधे निकल आते हैं. रक्षाबंधन की पूजा में भी इसको पूजा जाता है और धान के कुछ हरे पौधे भाई को दिए जाते हैं या उसके कान में लगाया जाता है.यह परंपरा बहुत दिनों से भोजली त्यौहार के रूप में मनाया जाता है.

ग्राम पवनी और अन्य गॉवो मे भी भोजली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया. ग्राम के प्रत्येक मोहल्ले का भ्रमण करते हुए तालाब मे पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया जहाँ सैकड़ो की संख्या मे गाँव की महिलाओ ने इस कार्यक्रम मे शामिल हुए।

इस पर्व को एक मित्र का प्रतिक के रूप मे मनाया जाता है. लड़किया अपने सहेलियों को भोजली भेंट करके अपने मित्रता का परिचय देते हुए एक दूसरे के कान मे भोजली डालकर उस मित्र प्रेम को जीवनभर निभाने का वादा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!