छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक

नगरी। CG NEWS : केरेगांव पुलिस स्टाफ एवं भारतमाला परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान चलाया गया। केरेगांव साप्ताहिक बाजार एवं बस स्टैंड में यह अभियान संयुक्त रूप से चलाया गया।

पुलिस ने आम लोगों को नशा से दूर रहने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरुक किया हैं। अभियान में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह एवं स्टाफ के डिकेश सिन्हा, बिरेन्द्र साहू, जितेन्द्र ठाकुर, नागेन्द्र पांडेय, मयाराम ध्रुव, सरपंच दुखिया बाई प्रमुख रूप से शामिल थे। ग्राम में लगभग दो सौ लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में भारतमाला परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!