विकासखंड बिलाईगढ़ में विकासखंड खेल अधिकारी श्री गोविंद अजय के प्रभार लेते ही बच्चों के भविष्य हो रहे हैं गौरवंतित


विकासखंड बिलाईगढ़ में विकासखंड खेल अधिकारी श्री गोविंद अजय के प्रभार लेते ही बच्चों के भविष्य हो रहे हैं गौरवंतित
बिलाईगढ़ : हम बात कर रहे हैं विकासखंड बिलाईगढ़ की जहां विकासखंड खेल अधिकारी गोविंद अजय के प्रभार लेते ही क्षेत्र के बच्चों खिलाड़ियों के भविष्य गौरवंतित हो रहे हैं। खिलाड़ियों के भविष्य में सुधार की स्थिति तेजी से बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि हाल में ही तरुण बंजारे पिता धीरज बंजारे ग्राम दुम्हनी निवासी जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलटिकरी में कक्षा नवी का छात्र है। जो 21 सितंबर 2024 को बेहतरीन स्टेडियम बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता लंबी कूद में 6 पॉइंट 30 मी कूदकर प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया है और राष्ट्रीय स्तर पर अपना जगह बनाया है।
खेल अधिकारी श्री अजय का कहना है कि यह कामयाबी बच्चों के मेहनत पर डिपेंड करता है । हम तो केवल मार्गदर्शक हैं और यह कामयाबी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ सत्यनारायण साहू, जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ एल पी पटेल एवं जिला खेल अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रमोद यादव के मार्गदर्शन से कामयाबी मिली है।









