छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

देश को तोड़ने, जातियों में बांटने की कांग्रेस पार्टी की शुरू से ही मंशा थी, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने साधा निशाना

रायपुर। CG Politics : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने वाली है, जो की सरकार की विफलताओं को बताने के लिए आम जनता से सीधे वह रूबरू होने वाले हैं लेकिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सुबह अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा की और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाल रहे हैं यह हास्यपद है जो 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया, भ्रष्टाचार किया, बेरोजगारी दिया और तो और छत्तीसगढ़ को गर्ग में डाल दिया, आज वह न्याय यात्रा निकाल रही, उनके पास केवल प्रश्न है जब हम उनसे प्रश्न करते हैं तो वह तिलमिला उठते हैं, वह मुद्दा विहीन हो चुके हैं, दिशाहीन हो चुके हैं उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं में बन नहीं रही है, उनके नेता जेल जा रहे हैं, उनके भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है देश को तोड़ने की जातियों में बांटने की कांग्रेस पार्टी की शुरू से ही मंशा थी और आज भी मंशा यही है।

उन्होंने आगे कहा कि, जब से प्रदेश में हमारी सरकार बनी है भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है, विकास की तरफ तेजी से प्रदेश आगे बढ़ रहा है अपराधियों पर बुलडोजर और कानून का शिकंजा चल रहा है कांग्रेस पार्टी यह सब नहीं देख पा रही है, इसका यही कारण है कि वह अनाप शनाप बयान देते हैं और उनके बयान से उन्ही का नुकसान होता है चिंतन उन्हें करना चाहिए हमें नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!