छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

CG BIG BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 4 स्कूली बच्चे भी शामिल, मचा हड़कंप

राजनांदगांव। CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जिनमे 4 स्कूली बच्चे बताये जा रहे है। घटना राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार स्कूली बच्चे आ गये। हादसे के वक्त सभी स्कूली बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं चार युवक भी बिजली की चपेट में आये। कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। वहीं 4 ग्रामीण भी बिजली की चपटे में आने से जान गवा दिए। घटना सोमानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गयी। कलेक्टर भी खुद मौके पर रवाना हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस रवाना की गयी।

कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है।कलेक्टर संजय अग्रवाल, और एसपी व जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची है। घायल बच्चों का उपचार शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!