अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले दो अलग-अलग प्रकरण में दो आरोपियों को भटगांव पुलिस ने धर दबोचा…
अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले दो अलग-अलग प्रकरण में दो आरोपियों को भटगांव पुलिस ने धर दबोचा
आरोपी तीजराम खुटे के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब किमती 2500/ रुपए जप्त
आरोपी सेतराम खुटे के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/ जप्त
दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल
बलौदाबाजार – ग्राम सलौनीकला सबरिया डेरा के पास महानदी के किनारे लावारिस हालत में मिले लगभग 40 बोरी महुआ पास (04 क्विंटल महुआ) कीमती लगभग 25000/ रुपए को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई.के. एलिसेला द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर थाना प्रभारी भटगांव द्वारा अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया बलौदाबाजार श्रीमती निवेदिता पाल एवं श्री संजय तिवारी एसडीओपी महोदय बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भटगांव उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में आज दिनांक 04.08.2021 को पेट्रोलिंग दौरान जरिए मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम हरदी निवासी तीजराम खुटे अपने घर के सामने गली में अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के तत्काल मौका घटना स्थल ग्राम हरदी के पास पहुंचकर घेराबंदी कर *आरोपी तीजराम खुटे पिता गुमतराम खुटे उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम हरदी थाना भटगांव* के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन 20 लीटर के अंदर 20 लीटर एवं एक मटमैला रंग की प्लास्टिक जरिकेन के अंदर करीबन 05 लीटर कुल 25 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 2500/ रुपए को अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते रखना पाए जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2021 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इसी क्रम में ग्राम हरदी निवासी सेतराम खुटे के द्वारा अपने मकान के सामने गली में अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर आरोपी सेतराम खुटे पिता रामदास खुटे उम्र 52 साल साकिन हरदी थाना भटगांव के कब्जे से एक सफेद रंग का प्लास्टिक डिब्बा के अंदर 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/ रुपए को अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते रखना पाए जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2021 पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इसी क्रम में ग्राम सलौनीकला सबरियाडेरा स्थित महानदी के किनारे अवैध शराब निर्माण करने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर महानदी के किनारे लावारिस हालत में मिले लगभग 40 बोरी महुआ पास (04 क्विंटल महुआ) कीमती लगभग 25000/ रुपए को मौके पर नष्ट किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी भटगांव उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे, प्रधान आरक्षक कलीराम कुर्रे, देवानंद माथुर, आरक्षक मिथिलेश राय, दिलीप तेंदुए, खेलावन बघेल, वीरसिंह प्रभाकर, नरोत्तम पटेल एवं महिला आरक्षक रथबाई बंजारे का विशेष योगदान रहा है।




