छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय

JANJGIR CHAMPA NEWS: हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता : पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम चंडीपारा में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया

जांजगीर वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ द्वारा पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा में कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!