रायपुरस्वास्थ्य

पैर की ऊंगली काटकर डॉक्टर ने बनाया दिया हाथ का अंगूठा, अब मजदूर ख़ुशी से करता है अपना कार्य…

पैर की ऊंगली काटकर डॉक्टर ने बनाया दिया हाथ का अंगूठा, अब मजदूर ख़ुशी से करता है अपना कार्य…

हरेंद्र बघेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 03 अगस्त 2021

रायपुर : देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका ने बताया कि भिलाई से एक मरीज अस्पताल पहुंचा था. जिसके हाथ का अंगूठा फैक्ट्री में काम करने के दौरान कट गया था. इस मरीज का ऑपरेशन कर पैर की ऊंगली निकालकर हाथ का अंगूठा बनाया गया है.

डॉ खेमका ने बताया कि ये ऑपरेशन डॉ नीरज पांडे ने किया है, जो कॉस्मेटिक सर्जन है. डॉ पांडे ने बताया कि इसे टो ट्रॉंसफर कहते है.

उन्होने बताया कि पैर की ऊंगली काटकर बनाएं गए अंगूठा पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रहा है, जैसे अंगूठा करता है.

वे कहते है कि हाथ का अंगूठा सामान्य ऊंगली से ज्यादा काम में आता है. यही कारण है कि अंगूठा कटने की वजह से मरीज को काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब पैर की ऊंगली काटकर लगाने के बाद हाथ का अंगूठा बनाया गया है, जिसके बाद मरीज काफी खुश है कि उसका हाथ अब पहले जैसा सामान्य हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!