छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

गरियाबंद में दंतैल हाथी का कहर, एक महिला को कुचल कर मारा, वहीं एक घायल

BREAKING : गरियाबंद। ग्राम पोड़ निवासी दो महिला के ऊपर ग्राम के नजदीक ही दो महिलाओं के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे एक महिला की मौत घटना स्थल में ही हो गई। वहीं एक महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पांडुका परिक्षेत्र के ग्राम पोड़ निवासी दो महिलाएं बर्मन कमार और मंगली बाई कमार फूटू की तलाश में नजदीक के तालाब किनारे ठाड़ पथरा गए हुए थे। उसी दौरान एक दंतैल हाथी द्वारा दोनो महिलाओ के ऊपर हमला कर दिया। जिससे बर्मन कमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मंगली के पैर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला मंगली बाई को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां घायल महिला का उपचार जारी है, वहीं वन विभाग घायल महिला के उपचार के लिए एक हजार रुपए सहायता राशि दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button