छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

हरिराम पटेल हत्या काण्ड का 24 घण्टे में पर्दाफाश*

*हरिराम पटेल हत्या काण्ड का 24 घण्टे में पर्दाफाश*

*सारंगढ़ पुलिस ने किया 6 आरोपियो को गिरफ्तार*

*अधिक ब्याज लेना हरि राम के हत्या का कारण*

सारंगढ़ । दिनांक 23 जुलाई 24 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि – थाना बरमकेला के ग्राम सिंगारपुर गांव के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है । जिस पर थाना बरमकेला एवं सरिया की पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर रवाना हुई तथा घटना स्थल पहुँचकर जांच प्रारभ की । जांच दौरान यह ज्ञात हुआ कि – मृतक का नाम हरिराम पटेल है जो सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद का निवासी है। शव के निरीक्षण में प्रारंभिक तौर पर किसी धारदार हथियार से हरिराम पटेल की हत्या किया जाना स्पष्ट होने पर थाना बरमकेला में हत्या का अपराध दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर थाना बरमकेला, संरिया, कोतवाली, डोंगरी पाली एवं सायबरसेल प्रभारी के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम बनाकर अन्वेषण कार्य किया गया। अन्वेषण के दौरान सीडीआर विश्लेषण एवं अन्य स्त्रोतों से संदिग्धों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर 6 संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर पूछताछ प्रारंभ की गई ।जिसमें उनके द्वारा हरिराम पटेल की हत्या करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि – मृत्तक हरि राम पटेल व्याज में उधारी देने का काम करता था। आरोपी हेमानंद उर्फ गुडडू सारथी ने बताया कि – उसने हरिराम से दिनांक 12 जुलाई 24 को 80 हजार रूपये ब्याज पर लिया था, जिस पर हरिराम पटेल ने प्रति 4 दिवस में 20% व्याज दर के हिसाब से 16 हजार रूपये ब्याज लेना तय किया था। आरोपी द्वारा मृतक को 2 ब्याज किश्त कुल 32 हजार रूपये दिया गया था तथा दिनांक 24 जुलाई को अगला ब्याज किश्त 16 हजार रूपया देना था। इसी प्रकार आरोपी गोकुल सिदार ने बताया कि – 1 वर्ष पूर्व उसने मृतक से 10 हजार रूपये ब्याज में राशि ली थी । जिसका कुछ मूल चुकाने पश्चात 7500 रूपये मूल राशि के प्रतिमाह 1500 रुपये ब्याज देना पड़ रहा था । जिससे उक्त दोनो आरोपी अत्यंत आक्रोशित थे इसलिये दोनो आरोपियों ने अपने अन्य चार साथियों के साथ प्लानिंग कर उड़ीसा के एक लोहार से चारपहिया वाहन के पट्टा से तलवारनुमा धारदार हथियार बनवाकर हत्या के 2 दिवस पूर्व हत्या की पूरी प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया । आरोपियों के निशानदेही पर घटना स्थल व आरोपियों के बताये स्थानों से हत्या में प्रयुक्त हथियार, गाडियों, मोबाईल, जले कपडों की राख आदि जप्त किया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरमकेला, कोतवाली, डोगरीपाली एवं सरीया उनके स्टाफ तथा सायबरसेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आरोपियों के नाम जिन्होंने एक राय होकर हरिराम पटेल की हत्या कर दी । जिसमें आरोपी हेमानंद सारथी पिता जय प्रकाश सारथी उम्र 27 वर्ष सा हिर्री थाना बरमकेला, गोकुल सिदार पिता हिरालाल सिदार उम्र 28 वर्ष सा. सहज पाली थाना बरमकेला,मिनेन्द्र कुमार सारथी, पिता श्याम कुमार सारथी उम्र 27 वर्ष सा. बिकमपाली (ऐरीपाली मुहल्ला) थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, आत्मा राम सारथी पिता वेणुधर उम्र 30 वर्ष सा. कर्राकोट थाना सरिया,राजू चौहान पिता राम कृष्ण चौहान उम्र 24 वर्ष सा. हिरी थाना बरमकेला, श्रवण कुमार सारथी पिता तिहारू उम्र 27 वर्ष सा. तिउर खडीयापारा थाना खरसिया जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!