जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय

जहरीले सांप के काटने से 10 साल के मासूम की मौत, परिजनों ने लाठी से पीट-पीटकर सांप को मार डाला

जांजगीर चांपा। CG NEWS : जिले में घर के कमरे के खाट में सो रहे मासूम किशोर विजय कश्यप 10 वर्ष को डोमी नमक जहीरले सांप के काटने से मौत हुई है। बेटे ने सांप की काटने की जानकारी अपनी मां को दी थी, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, पिता देव कुमार कश्यप ने बताया कि बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इस बीच रात्रि करीबन 12 बजे विजय ने अपनी मां को आवाज लगाकर उठाया और कहा कि उसे सांप ने काटा है। बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। अस्पताल में जब डॉक्टर ने जांच किया तो उसे मृत घोषित किया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह से जहरीला डोमी नामक सांप को खोज निकाला और डंडे से पीट पीटकर मार डाला।

घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को होने पर आज मंगलवार की सुबह पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!