मुख्य खबररायगढ़लोकप्रिय

अवैध शराब बिक्री करने वाले ढाबा संचालक के विरुद्ध कार्यवाही, 15 लीटर शराब जब्त

रायगढ़ | CG News: सारंगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम टेंगनापाली जायसवाल ढाबा के संचालक पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 लीटर शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा के द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक कामिल हक के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्रि करने वाले जायसवाल ढाबा के संचालक सुनील जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल उम्र 44 वर्ष निवासी टेंगनापाली थाना सिटी कोतवाली सांरगढ के कब्जे से 23 बाॅटल सिम्बा बियर प्रत्येक 650 एमएल जुमला-14 लीटर 950 एमएल कीमती-5060 , एक नीला गुलाबी झोला के अंदर 09 पाव मैकडावल नंबर वन अंग्रेजी विस्की शराब ,02 पाव देशी प्लेन मदिरा ,3 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल विस्की शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!