मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

टूटा रिकॉर्ड: नौतपा का पांचवा दिन, छत्तीसगढ़ में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 21 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

 

रायपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है. छत्तीसगढ़ का पारा 42 डिग्री पार पहुंच गया है। देशभर में मंगलवार को नौतपा का चौथा था। वहीं छत्तीसगढ़ में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में मंगलवार को दिनभर की गर्मी ने इस साल के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3, सूरजपुर में 45.4, दुर्ग में 44.6, कोरबा में 44.5महासमुंद में 46.7 डिग्री और बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 43.5, राजनांदगांव में 45.0, कांकेर में 41.2, नारायणपुर में 40.1 और जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बता दें मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसी भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ में रात के समय भी काफी गर्मी की संभावना जताई है।

नौतपे और बढ़ती गर्मीं को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इस नौतपे और बढ़ती गर्मीं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में जहां धुप का प्रकोप होगा तो रात में उमस की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। बताया गया हैं कि 30 मई तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है। वही 28-31 मई तक छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!