विश्व पर्यावरण दिवस पर साईं सेवा समिति, पुलिस स्टॉफ, प्रज्ञा सेवा संस्थान, गायत्री महिला समूह, पटेल युवा संघ एवं गायत्री परिवार द्वारा फल दार एवं छायादार पौधे लगाकर उसके सुरक्षा का लिया संकल्प…
विश्व पर्यावरण दिवस पर साईं सेवा समिति, पुलिस स्टॉफ, प्रज्ञा सेवा संस्थान, गायत्री महिला समूह, पटेल युवा संघ एवं गायत्री परिवार द्वारा फल दार एवं छायादार पौधे लगाकर उसके सुरक्षा का लिया संकल्प…
प्रज्ञा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा पूर्व में लगाएं गए पौधों व वृक्ष की सुरक्षा की ली जिम्मेदारी
अधिकांश लोगों ने अपने आसपास, तालाब आदि स्थानों पर लगाया पौधा
भटगांव – सभी को मालूम ही है कि ऑक्सीजन अर्थात शुद्ध वायु हमारे एवं सभी प्रकार के जीव जंतु के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इसका महत्व इस कोरोना महामारी ने हमें बता दिया है। इसलिए अपने आसपास एक पौधा जरूर लगाएं और उसे बढ़ते तक बच्चे की तरह जरूर देखभाल करना चाहिए ताकि ऑक्सीजन की कमी से ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की जरूरत न पड़े। अपने आसपास के वातावरण को ऑक्सीजन युक्त करने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने चाहिए और बढ़ते तक उनकी सेवा करना चाहिए।
विश्व पर्यावरण दिवस में अधिकांश जागरूक व्यक्तियों और संगठनों ने पर्यावरण के प्रति प्रेम दिखाते हुए वृक्षारोपण किए हैं।नगर पंचायत भटगांव में संचालित विभिन्न संगठन एवं कई विभाग द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आसपास, तालाब किनारे, परिसर आदि स्थानों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए जिसमे साईं मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बड़े तालाब के किनारे पौधे लगाकर उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी लिए जिसमे महिला सदस्य और समिति के अधिकांश सदस्यों ने सहयोग प्रदान किए।
वहीं वार्ड 02 सिविल लाइन प्रज्ञा सेवा संस्थान एवं माँ गायत्री महिला स्वसहायता समूह द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधों एवं वृक्ष के लिए सुरक्षा हेतु घेराबंदी किए तथा अन्य लोगों द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए हाथ बढ़ाये जहाँ बहुत लोगों ने तो पौधे जरूर लगाए हैं लेकिन उसकी सुरक्षा और देख रेख नही कर पाए।
प्रज्ञा सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा सेठ तालाब के किनारे पूर्व में लगाए गए पीपल का पौधा अब वृक्ष बनकर छाया और ऑक्सीजन देने के लिए तैयार भी हो गया है। 2 वट वृक्ष भी अतिशीघ्र बढ़ने के कगार में हैं।
वहीं भटगांव थाना परिसर में थाना प्रभारी और उनके स्टॉफ द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। पर्यावरण दिवस पर भटगांव एवं आसपास के सेवाभावी एवं पौधों के प्रति प्रेम रखने वाले लोगो ने अपने आसपास एवं तालाब के पास पौधा रोपण किए।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने गायत्री मंदिर प्रज्ञा पीठ परिसर में नवग्रह पौधे एवं अन्य महत्वपूर्ण औषधि पौधे लगाने की योजना बनाये है जो जून जुलाई तक कार्य भी पूर्ण हो जायेगा जिससे भटगांव एवं क्षेत्रवासियो को सभी प्रकार के औषधि का लाभ मिल सकेगा। वहीं पटेल युवा संघ भटगांव द्वारा जुलाई में तालाब किनारे और स्कूल के आसपास पौधे लगाने का निर्णय लिए हैं।