छत्तीसगढ़
CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 3 हज़ार 2 सौ 44 मरीज़ हुए स्वस्थ्य, 1,792 नए कोरोना प्रकरण की पुष्टि

CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 3 हज़ार 2 सौ 44 मरीज़ हुए स्वस्थ्य, 1,792 नए कोरोना प्रकरण की पुष्टि
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल 1,792 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3, 244 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 40 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कल रात तक नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 75 हजार 141 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 30 हजार 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 31,635 हो गई है।





