लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन


लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन
भटगांव – विगत दिनों क्षेत्र के बेहतर शिक्षण संस्थान लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वार्षिक परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र के साथ पालक व अतिथियों के बीच मे सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त स्कूल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी मेडल से सम्मानित किया गया।


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों में स्कूल प्राचार्य दूधनाथ जायसवाल, लेखाकार सालिकराम साहू, महेन्द्रकांत साहू, स्कूल उप प्राचार्य प्रियब्रत साहू, किरण साहू,अंशु मतवाले,मानसी,रामेश्वरी जायसवाल,अनिता साहू,पायल यादव,फनेन्द्र सिंह राजपूत,योगेशराज चौहान,कुलेश्वरी गुप्ता,छावितेन्द्र कुमार लहरे, विक्की यादव,रात्रे सर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मेडल से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त अंक सूची का वितरण भी पालक को किया गया।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पालक व बच्चे सम्मिलित हुए।अंत मे कार्यक्रम की गरिमा एवं शोभा बढ़ाने वाले समस्त पालकों का स्कूल डायरेक्टर लक्ष्मी साहू द्वारा मंच से अभिनंदन व स्वागत करते हुए धन्यवाद दिए। इसके पश्चात संस्थान के डारेक्टर लक्ष्मी साहू व स्कूल प्राचार्य दूधनाथ जायसवाल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समस्त शालेय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए, एवं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे व उनके पालक को बधाई देने के साथ साथ उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।









