भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भटगांव मंडल मे किया जनसंपर्क, लोगो से मांगा आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भटगांव मंडल मे किया जनसंपर्क, लोगो से मांगा आशीर्वाद
भटगांव :- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े का बिलाईगढ़ विधानसभा के भटगांव मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव, डोकरीडीह, सलौनीकला, जुनवानी, गिरसा, दुरूग, खम्हरिया मे जनसंपर्क किया गया। तो वही भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जगह जगह फूल मालाओं व फटाके फोड़ कर स्वागत किया और भारी बहुमत से उन्हें जिताने का संकल्प लिया। जहां जनसंपर्क के दौरान उनके साथ छाया विधायक दिनेश लाल जांगड़े, मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा, महामंत्री श्याम लाल साहू, भटगांव राजा महल परिवार से पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (छोटू दादा), पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, नगर पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष रामनारायण देवांगन, रामनाथ साहू, विशाल चौहान, पुण्य प्रताप साहू, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, राजेश सिदार, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रामदुलार साहू, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी, बेलटिकरी सरपंच हरिशंकर जयसवाल, रामकृपाल पटेल, रमेश साहू, पंकज सरजाल, के साथ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री नवीन वैष्णव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सावित्री अजगल्ले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री नीरा डड़सेना, सुनिति साहू सहित उनके समर्थकों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को वोट देकर भारी मतों से जिताने का अपिल किया।
वही उपस्थित जनताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत आत्मनिर्भर और विश्व गुरू बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जनसंपर्क दल के द्वारा गांव का सतत जनसंपर्क कर लोगो से भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल मे वोट देने हेतू आग्रह किया गया। उन्होंने लोगो से कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे बहुत विकास कार्य हो रहे है उनके द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन की गारंटी दी गई थी और छत्तीसगढ़ मे विष्णुदेव साय की सरकार आते ही महतारी वंदन का पैसा महिलाओं बहनों के खाते मे आ गया है एवं उनकी दूसरी किस्त भी महिलाओं के खातो मे आ गया है। छत्तीसगढ़ मे भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही 18 लाख आवास निर्माण की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा रोक दी गई थी, जिसे हमारी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने पुनः चालू करवाया गया। आज आवास का लाभ हर गरीब परिवार को मिलने लगा है। जहां भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सभी गरीब परिवार के लिए खाद्यान्न योजना का लाभ दिया है और सभी गरीब परिवार को 5 साल तक मुफ्त राशन योजना की गारंटी दी थी उसको पूरा किया है और आज प्रत्येक गरीब परिवार को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। घर घर पानी पहुचाने हेतू नल जल योजना केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के बारे मे घर घर जाकर एवं गांव मे सभाएं कर सभी को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं 70 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों के लिए 5 लाख तक इलाज की सुविधा आयुष्मान योजना की जानकारी जन जन तक पहुंचा रही है। साथ ही इस बार नरेन्द्र मोदी को पुनः देश के प्रधानमंत्री बनाने के लिए उनके द्वारा घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने समर्थन मांगा और कमल के फूल छाप पर मोहर लगाने के लिए आग्रह किया।
उन्होंने अपने उद्बोधन मे यह भी कहा कि मोर नाम कमलेश जांगड़े हे अव कमलेश के कमल म बटन दबाना हे वही श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी माता बहनो को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी को राय राम कहने के लिए कहा है तो मै मोदी जी की ओर से आप सभी को राम राम कह रही हू। और मोदी जी को अधिक से अधिक वोट करेंगे। यह स्लोगन भी उन्होनें ही दिया है। साथ ही आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करे। जहां जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष झाडूराम चन्द्रा, मनोहर सरजाल, शिव भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता महेत्तर श्रीवास, कुंजराम साहू, संजय चन्द्रा, रूप सिंह साहू, अर्जुन प्रजापिता, मनहर साहू, अहिर यादव, बाबा खांन, हीरालाल साहू, गुलशन महिलांगे, सवदराम यादव, श्रीराम हिरवानी, विनोद साहू, शिव कुमार साहू, मनीष साहू, जितेन्द्र नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समस्त ग्राम पंचायत धाराशिव, डोकरीडीह, सलौनीकला, जुनवानी, गिरसा, दुरूग, खम्हरिया के महिलाऐं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।