मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल

*पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अप्रैल 2024/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने आगामी जून-जुलाई से शुरू होने वाले कई प्रकार के कोर्स में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है, जिसके पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2024 है। इसी प्रकार पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2024 है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की वेबसाइट (व्यापमं डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओव्ही डॉट इन) है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, काउसलिंग, आवंटन आदि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!