नगर भटगाँव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद ,एल्डरमेन एवं सी एम ओ द्वारा साई सेवा समिति को 7 ऑक्सीजन सिलेंडर , 40 पी पी इ किट,7 फ्लो मशीन किट ,मास्क एवं सेनेटाइजर का किया वितरण

नगर पंचायत भटगाँव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद, एल्डरमेन एवं सी एम ओ द्वारा साई सेवा समिति को विभिन्न सामग्री का किया वितरण
लोगो के हित में कार्य करने वाले साईं समिति को 7 ऑक्सीजन सिलेंडर , 40 पी पी इ किट,7 फ्लो मशीन किट ,मास्क एवं सेनेटाइजर का किया वितरण
इस सामग्री के सहयोग से निश्चित ही जरूरत मंद लोगो के लिए अनमोल संजीवनी का करेंगी कार्य
के पी पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 22 मई 2021
बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ सहित पुरे भारत में कोरोना संक्रमण एक महामारी के रूप फ़ैलते जा रहा है जो एक चिंतन का विषय है. ऐसे मे आम नागरिक सहित, प्रतिनिधिगण एवं सभी संगठन के लोगों को कोरोना के रोकथाम हेतु उसके बचने के उपाय और नियमो को सतत पालन करने हेतु जागरूक होना आवश्यक है एवं इस विषम परिस्थिति में अपने से जैसा बन पड़े एक दूसरे का सहयोग करते हुए, कोरोना फाइटर के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों का भी सहयोग प्रदान कर अपने नगर, राज्य एवं देश को कोरोना मुक्त करना है.
आपको बता दें की नगर पंचायत भटगांव में भी इस आपदा कोरोना काल में साईं सेवा समिति, गायत्री परिवार, विभिन्न संगठन, नगरवासियो, क्षेत्रवासियो एवं प्रतिनिधियों ने अपने स्वेच्छा से जैसे बन पड़े कोरोना मरीजों एवं जरूरत मंद लोगों के सहयोग के लिए कदम से कदम मिलाकर सभी सेवाभावी लोगों एवं प्रतिनिधियों ने भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
श्री साईं सेवा समिति एक अग्रणी व सेवाभावी संस्था…
इस कोरोना काल व विषम परिस्थिति में नगर में संचालित श्री साई सेवा समिति द्वारा नगर एवं आसपास के सेवाभावी लोगो के सहयोग राशि का सदुपयोग करके 12 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था किए। ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरत मंद लोगो को निःशुल्क उपलब्ध कराकर अभी तक 90 से अधिक मरीजों को लाभान्वित हो चुके है।
नगर पंचायत भटगाँव के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं एल्डरमेन अपने निधियों द्वारा को नगर पंचायत को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न सामग्री क्रय करने हेतु सहमति प्रदान कर एक सहयोगात्मक कार्य किए हैं।
कोविड -19 संक्रमण के रोकथाम हेतु अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने अपने निधि से किए 15 लाख की स्वीकृति प्रदान –
नगर पंचायत भटगांव में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने नगर में कोविड -19 संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक सामग्री क्रय हेतु अपने निधि से कुल 15 लाख की स्वीकृति प्रदान किए थे . जिसमे से नगर पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा कौशिक ने अपने निधि से 5 लाख 50 हजार रुपये , नगर पंचायत कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे 1 लाख रुपये, एल्डर मैन सुधराम यादव ने 75 हजार, एल्डर मेन दिल हरण साहू ने 75 हजार, पार्षद सुकबाई नवरंग 1 लाख,पार्षद ईश्वर केवट ने 1 लाख एवं पार्षद डी के नवरंग ने 1 लाख स्वीकृति प्रदान किए थे और वहीं भाजपा पार्षदों ने भी कोविड -19 संक्रमण के रोकथाम हेतु अपने निधि से 4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किए थे जिसमे से वार्ड 2 के पार्षद श्रीमती शीला संजीव साहू 1लाख, वार्ड 1 पार्षद श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू 1 लाख, वार्ड 9 पार्षद राजेश सिदार 1 लाख एवं वार्ड 3 के पार्षद श्रीमती ज्योती सारथी ने अपने पार्षद निधि से 1 लाख करके कुल 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जिसका सदुपयोग भी किया जा रहा है।
नगर पंचायत द्वारा साईं सेवा समिति को प्रदान किए विभिन्न सामग्री –
नगर पंचायत द्वारा साई सेवा समिति भटगांव को 7 ऑक्सीजन सिलेंडर , 40 पी पी इ किट,7 फ्लो मशीन किट , मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर नगरवासियो के लिए निश्चित हीएक वरदान साबित होगा. इस सामग्री के सहयोग से निश्चित ही जरूरत मंद लोगो के लिए अनमोल संजीवनी का कार्य करेंगी अब समिति के पास कुल 19 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हो गई. उसके साथ अन्य महत्वपूर्ण सामग्री का भी अवश्यकता पूर्ण हो गई. कोरोना काल मे जरूरत मंद लोगो को राहत देने ले लिए नगर पंचायत भटगाँव के नगर अध्यक्ष नर्मदा कौशिक , उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, सी एम ओ प्रदीप मिश्रा एवं समस्त पार्षद व एल्डर मेन द्वारा प्रदत्त सहयोग के लिए साईं समिति के सदस्यों एवं नगरवासियो सभी को कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित कर हार्दिक आभार जताये।
ज्ञात हो कि साईं मंदिर समिति द्वारा इसके पहले भी 2019-20 में लॉक डाउन पर सहयोग राशि का सदुपयोग करके 250 जरूरत मंद लोगों 60 दिनों गरम भोजन कराये थे, अब 2021 में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर अभी तक 90 कोरोना मरीजों को सहयोग प्रदान कर चुके है. इसके बौजूद गरीबो एवं जरूरत मंद लोगों का सर्वे करके सूखा राशन वितरण करने की तैयारी भी कर चुके हैं.
सामग्री वितरण कार्यक्रम में ये रहें उपस्थित..
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा अमित कौशिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, एल्डर मैन सुधराम यादव, एल्डर मेन दिल हरण साहू, एल्डरमैन रामा हिरवानी, पार्षद सुकबाई नवरंग ,पार्षद ईश्वर केवट, पार्षद डी के नवरंग, वार्ड 2 के पार्षद श्रीमती शीला संजीव साहू, वार्ड 1 पार्षद श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू, वार्ड 9 पार्षद राजेश सिदार, वार्ड 3 के पार्षद श्रीमती ज्योती सारथी, पार्षद इंदिरा केशरवानी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश रघु, लीलाधर वैष्णव, पार्षद खान जी, समस्त नगर पंचायत स्टॉफ सहित साई सेवा समिति के सदस्य, रूप नारायण सिंह ,पंकज दुबे, प्रदीप केशरवानी ,सुरेन्द पटेल , रवि सिंह,आदित्य देवांगन ,नरेंद पटेल , पटेल,रामप्रसाद पटेल ,गजेंद्र पटेल, छोटू ठाकुर ,रूपेश साहू,,बबला वैष्णव, आशीष केशरवानी ,जगदीश पटेल ,इलू वैष्णव , धीरेन्द सिदार , राकेश वैष्णव, धनी पटेल इत्यादि सहित पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।











