मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

खंड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन मे कायाकल्प योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन

खंड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन मे कायाकल्प योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन

बिलाईगढ़ : दिनांक 21/ 3/ 2024 – खंड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन मे कायाकल्प योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का उन्नयन किया गया है ताकि स्वास्थ्य केन्द्रो में आने वाले मरीजों के लिए तथा वहां कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए स्वच्छता के साथ संक्रमण मुक्त साफ सुथरा पर्यावरण एवं उचित अवशिष्ट प्रबंधन सहित स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराई जा सके l ऐसे स्वास्थ्य केंद्र को बढ़ाने के अनुकरणीय कार्य करने के लिए राज्य से पुरस्कृत किया जाता है l

कायाकल्प की तैयारी हेतु समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 15 दिनों से अस्पताल परिसर एवं अंदर के कक्ष की साफ सफाई एवं सामानों को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं l पौधा रोपण कर गार्डन निर्माण किया गया है l राज्य नोडल अधिकारी द्वारा नामित डॉ प्रदीप टंडन राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, डॉक्टर रोशन गुप्ता राज्य सलाहकार, श्री साहिल मसीह राज्य सलाहकार की अगवाई में तीन सदस्यीय टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का मूल्यांकन किया ल

खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नोडल अधिकारियो को पुरे अस्पताल परिसर की विजिट कराया जिसमे स्टोर कक्ष, x रे कक्ष, लेब कक्ष, ओपीडी कक्ष, दवाई कक्ष, वार्ड भर्ती कक्ष, एन सी डी कक्ष, नेत्र कक्ष, लेबर कक्ष, और ऑपरेशन कक्ष इत्यादि l विजिट के बाद राज्य टीम के द्वारा मीटिंग हॉल में समस्त स्टाफ की मीटिंग लीl सभी विभाग के समस्त रिकार्ड चेक किए गए प्रश्न पूछे गए l अंत में राज्य टीम द्वारा हॉस्पिटल और अस्पताल स्टाफ के द्वारा किए गए कार्यों की सराहनीय बताया और आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!