छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का गिधौरी में होगा आत्मीय स्वागत

बिलाईगढ़ /प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय सचिन पायलट का आज गिधौरी में आत्मीय स्वागत किया जाएगा ।

प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 21 मार्च दिन गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय सचिन पायलट जी का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है तय कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से जांजगीर प्रवास पर रहेंगे और जांजगीर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय सचिन पायलट एवम जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी माननीय डॉ शिवकुमार डहरिया जी का जांजगीर प्रवास के दौरान दोपहर को गिधौरी के बस स्टैंड में बिलाईगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में आतिशी स्वागत किया जाएगा ।इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा के तीनों ब्लॉक के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सोनाखान,दीपक टंडन बिलाईगढ, लव साहू सरसीवा ,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण एवम आमजन मौजूद रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!