मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
प्रधानमंत्री मोदी ने किया बिहान सदस्यों से संवाद


*प्रधानमंत्री मोदी ने किया बिहान सदस्यों से संवाद*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन का लाइव कार्यक्रम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ कोसीर, केडार, मल्दा ब, गुडेली, बरमकेला, सरिया, लेन्ध्रा, सरसीवां, भटगांव, बिलाईगढ़ में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) के स्वसहायता समूहों के सदस्यों को संवाद कर संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जिले के बिहान स्वसहायता समूहों के लगभग 5000 सदस्यों (महिलाओं) ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहान कैडरों, समूह के सदस्यों और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में जिले में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।










