क्राइमरायपुरलोकप्रिय

थम नहीं रहा अपराध: रायपुर में महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर (Raipur) से बड़ी खबर आ रही है। यहां आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या (Woman Murder in Raipur) कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। .पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है । यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने घर में बाहर से ताला लगा देखकर मृतका को कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने मृतका के पति को सुकमा फोन किया। इसके बाद पति ने भी पत्नी को फोन किया लेकिन कॉल पुलिस जब घटनास्‍थल पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो महिला की लाश मिली। महिला का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। प्राथमिक जांच में पता चला कि हत्‍यारे ने किसी धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। रिसीव होने पर पति ने सुकमा से रायपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने विधानसभा थाना को इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!