रेवती बने भटगांव मंडल के नए अध्यक्ष


रेवती बने भटगांव मंडल के नए अध्यक्ष
भटगांव – भाजपा मंडल भटगांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ट भाजपा नेता ग्राम पंचायत चिकनीडीह निवासी रेवती चंद्रा को भाजपा मंडल भटगांव का नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं,
इनकी नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने विधिवत रूप से लेटर जारी किया हैं,इसके पूर्व में भी रेवती चंद्रा ने बड़ी कुशलता से मंडल अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं.इनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे मंडल में कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल हैं, वहीं भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज दीक्षित,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी साहू, रामकुमार केसरवानी,रामदुलार साहू,कुंजराम साहू,महेत्तर श्रीवास, टाइगर कुर्रे, देवेंद्र खूटे,विनोद साहू,संजय चंद्रा,कमल पटेल, परमेश्वर साहू, गणेश यादव,आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.










