बलौदा बाज़ार

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में लगातार चल रहा सेनेटराइजिंग का कार्य

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में लगातार चल रहा सेनेटराइजिंग का कार्य

बिलाईगढ़/प्रज्ञा 24 न्यूज़/चंद राम बंजारे

बिलाईगढ़ – नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्रत्येक वार्ड में रोजाना सैनिटाइजर का छिड़काव कर कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा कार्य क्षेत्र में लगातार किया जा रहा है.

प्राप्त समाचार के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण से पूरा देश एवं प्रदेश बुरी तरह से प्रभावित है । इनसे स्थिति दिनो दिन गंभीर होते जा रही है ।

वहीं नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्रत्येक वार्ड एवं शासकीय दफ्तरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कोविड-19 अस्पताल में रोजाना सैनिटाइजर का छिड़काव कर कोरोनावायरस संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास स्थानीय नगर प्रशासन के द्वारा जनप्रतिनिधियो के सहयोग से लगातार किया जा रहा है । जिन की सराहना स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्र के लोगों के द्वारा किया जा रहा है। यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारिका देवांगन के द्वारा तो कभी उपाध्यक्ष नरेश देवांगन एवम पार्षदों के द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव करते देखा जा चुका है जिनकी व्यापक चर्चा क्षेत्र में व्याप्त है ।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सुशील कुमार चौधरी एवं उनके टीम के द्वारा कोरोना संक्रमण की भयावहता एवं समय की नजाकत को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई एवम स्वच्छता पर पूरा ध्यान लगाकर लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता लाने शासन प्रशासन के नियमों का पूर्ण तरह पालन करवाने हेतु अनाउंसमेंट भी जारी है। सी एम ओ चौधरी ने आगे बताया कि बिलाईगढ़ नगर विधानसभा का, अनुविभाग का एवं ब्लाक का मुख्यालय होने तथा यहां सभी शासकीय दफ्तरे होने के कारण लोगों का आवाजाही अत्यधिक तादाद में होते रहता है इसलिए वर्तमान  कोरोना संक्रमण पर ध्यान केंद्रित करते हुए साफ सफाई एवं स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर सैनिटाइजेशन का कार्य अनवरत किया जा रहा है। ताकि नगर एवं लोग संक्रमण से प्रभावित ना हो ।

स्थानीय प्रशासन के द्वारा किए जा रहे सैनिटाइजेशन एवं साफ सफाई कार्य की सर्वत्र सराहना स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर क्षेत्रीय लोगों के द्वारा किया जा रहा है जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!