जांजगीर चाम्पालोकप्रिय

टाईल्स अनलोड करने के दौरान बड़ा हादसा, दबने से दो मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

जांजगीर चांपा। वीरेंद्र जायसवाल । CG BREAKING : जिले में टाइल्स, मार्बल अनलोड करने के दौरान दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना जिले के शिवरीनारायण थाना इलाके की बताई जा रही है, जहां ट्रक में लोड टाइल्स को खाली करने के दौरान ये हादसा हुआ, और दबने से दो लोगों शरदचंद यादव 43 वर्ष और योगेश यादव 22 वर्ष निवासी तेंदुआ की की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक अपने अन्य साथियों के साथ एक निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे, जहां मकान के सामने ट्रक से तकरीबन 12 मजदूर एक-एक टाइल्स, मार्बल खाली कर रहे थे। उसी दौरान जमीन की मिट्टी गीली होने के चलते ट्रक का टायर धंस जाने से टाइल्स में फसी रस्सी टूट गई और फिर ट्रक के एकसाईड होने के कारण लोड टाईल्स भर भराकर एक मजदूर के उपर गिर गया, जिसमें दो मजदूर दब गए, इधर हादसे के बाद दोनों मजदूरों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!