कोरबालोकप्रिय

छत्तीसगढ़ के इस गांव में पहुंचा दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलीन, लोगों ने पकड़कर वनविभाग को किया सुपूर्द

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस गांव में पहुंचा दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलीन, लोगों ने पकड़कर वनविभाग को किया सुपूर्द

कोरबा। सुखनंदन कश्यप। CG NEWS : जिले के कटघोरा स्थित जवाली बस्ती में अति दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन पाया गया है। पैंगोलिन यहां कहां से आया इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। लोगों ने जानवर को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया और फिर उसे वन विभाग को सूचना दी। वन अमले मौके पर पहुंचकर पैगोलिन को अपने कब्जे में लिया। फिर पैंगोलिन को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जैव विविधताओं वाला क्षेत्र है। यहां के जंगलों में कई तरह के दुर्लभ वन्यप्राणी मौजूद है,जो समय समय पर रिहायशी ईलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ कटघोरा के जवाली क्षेत्र में हुआ जहां दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन पहुंच गया। पैंगोलिन को देखते ही लोग आश्चर्य चकित हो गए। जिसके बाद लोगों ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को अपने कब्जे में लिया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया।

गौरतलब है कि पैंगोलिन अति दुर्लभ वण्य प्राणीयों की श्रेणी में आता है जिसके तस्करी के मामले हमेशा सामने आते रहते हैं। नेपाल और चीन में इसकी काफी मांग है, जिसके खालों से दवाईयां बनाई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!