भिलाईलोकप्रिय

तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, विंड ग्लास तोड़कर चालक को निकाला गया बाहर

CG ACCIDENT : तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, विंड ग्लास तोड़कर चालक को निकाला गया बाहर

भिलाई : CG ACCIDENT : रिसाली में सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक द्वारा रफ ड्राइविंग करने की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, हादसे में गाड़ी हवा में चार-पांच फीट तक उछल गई और सड़क में गिरते ही फॉर्च्यूनर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार का विंड ग्लास तोड़कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक कार को इधर-उधर लहराते हुए चला रहा था जिससे कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पर गिरते ही पलट गई। लोगों ने तुरंत मौके पर 112 में फोन करके पुलिस को बुलाया पुलिस ने कार को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना के बाद कार चालक नमन को ड्राइवर के सामने का विंड ग्लास तोड़कर बाहर निकाला गया। चालक के चेहरे व अन्य स्थानों में काफी जगह चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर किसी महिला कांग्रेस नेत्री की है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!