रायपुरलोकप्रिय

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, महिला की दर्दनाक मौत, दो लोगो की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..

CG ACCIDENT BREAKING : बड़ा हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, महिला की दर्दनाक मौत, दो लोगो की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..

रायपुर। हरेंद्र बघेल । CG ACCIDENT BREAKING : राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रानीसागर में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर का है।

मिली जानकारी के अनुसार रानीसागर निवासी कृषक हेमचन्द साहू अपनी पत्नी जाम बाई और बहू तामेश्वरी साहू के साथ खेत से काम कर बाइक से वापस आ रहे थे, इस दौरान रानीसागर के पास आरंग से खरोरा की ओर जा रहे एक तेज रप्तार के ट्रेलर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। हादसे में हेमचंद साहू की पत्नी जाम बाई की मौके पर हु दर्दनाक मौत हो गई और हेमचंद और उसकी बहु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जकया गया है। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वहीँ घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़ने की मांग को लेकर रोड पर चक्का जाम किया है। पुलिस की समझाइश पर चक्का जाम ख़त्म हो गया है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!