रायपुरलोकप्रिय

पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने : सायकल से भारत यात्रा पर निकले डॉ. सेठ पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात

CG NEWS:पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने : सायकल से भारत यात्रा पर निकले डॉ. सेठ पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात

रायपुर । हरेंद्र बघेल । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में ‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत रायपुर पहुंचे पद्मश्री से सम्मानित डॉ. किरण सेठ ने सौजन्य मुलाकात की। बस्तर बैंड को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री अनुरंजन पांडे भी इस दौरान मौजूद थे।

डॉ. सेठ ‘‘स्पिक मैके‘‘ के संस्थापक हैं। डॉ. सेठ ने गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना करने और कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल की सराहना की।

‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत

डॉ. सेठ ने 15 अगस्त 2022 से महात्मा गांधी के संदेशों का फैलाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर ‘‘सायकल विथ स्पिक मैके‘‘ के तहत 15 अगस्त 2022 को कश्मीर के लेह-लद्दाख से सायकल यात्रा की शुरूआत की। भारत भ्रमण पर निकली यह यात्रा अभी रायपुर पहुंची हैं। स्पिक मैके नामक यह संस्था शास्त्रीय नृत्य, संगीत एवं कला के क्षेत्र में काम करने के साथ एक सार्थक जीवन जीने के लिए लोगों का जागरूक करती है। इस अवसर पर ‘‘स्पिक मैके‘‘ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन डूंगा एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख अजय श्रीवास्तव मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!