धमतरीलोकप्रिय

चलती वाहन में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

CG NEWS : चलती वाहन में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

धमतरी। धनंजय साहू। CG NEWS : जिले से खबर सामने आ रही है। जहां धमतरी की नगरीय मार्ग पर चलती 1109 टाटा वाहन में अचानक आ लग गई और देखते ही देखते वाहन समेत लोड सामान जलकर खाक हो गया। वहीं वाहन चालक संतोष विश्वास ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। केरेगाँव पुलिस मौके पर पहुंची।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब 1109 टाटा वाहन राशन किराना सामान लोड कर रायपुर से उमरकोट उड़ीसा के लिये निकली थी। उसी दौरान धमतरी नगरी स्टेट हाईवे पर तड़के सुबह खड़ादाह के पास वाहन में अचानक आग लग गयी। मौके पर फायरब्रिगेड को भी बुलाया गया था। लेकिन जब वाहन और सामान जलकर खाक हो गया था। जिससे वाहन मालिक को लाखों का नुकसान गया है। वायर शॉट होने के चलते वाहन में आग लगी है। इधर मामले की सूचना मिलते ही केरेगाँव पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!