देश विदेशलोकप्रियस्वास्थ्य

बारिश में संक्रामक बीमारियों का सता रहा है डर? इन चीजों का करें सेवन

HEALTH NEWS: बात सेहत की : बारिश में संक्रामक बीमारियों का सता रहा है डर? इन चीजों का करें सेवन

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है, इस तरह का मौसम कई बीमारियों के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, बारिश के दिनों में संक्रामक बीमारियों का खतरा अधिक होता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है

कई अध्ययनों में पाया गया है कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इन दिनों में गुनगुना पानी का सबसे ज्यादा लाभ गले में संक्रमण के जोखिमों को दूर करने में है।

इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं

संक्रामक बीमारियों का सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों में होता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे लोगों में मौसम के बदलाव के साथ फ्लू संक्रमण होना सबसे आम है। इसलिए जरूरी है कि आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने वाले उपाय करें। बरसात के दिनों में रोजाना घरेलू औषधियों-मसालों से तैयार काढ़ा का सेवन करें।

हाथों की स्वच्छता का रखें ख्याल

बरसात के दिनों में नम वातावरण के कारण सतहों पर बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। अगर आप हाथों की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो ये दूषित हाथों के माध्यम से आपके नाक-मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश करके संक्रामक रोगों के खतरे को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से हाथों को साबुन-पानी से अच्छे से साफ करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!