क्राइमबिलासपुरलोकप्रिय

चैन स्नेचिंग का शिकार हुई महिला, सोने का चैन लूटकर भागे दो बाइकर्स, जाँच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Crime News : लूट की वारदात : चैन स्नेचिंग का शिकार हुई महिला, सोने का चैन लूटकर भागे दो बाइकर्स, जाँच-पड़ताल में जुटी पुलिस

बिलासपुर। मनीषा पटेल : Crime News : शहर में अपराधी तत्वों के हौसले किस तरह बुलंद होते जा रहे हैं इसका एक उदाहरण बंधवापारा हेमू नगर तहसीलदार गली के पास देखने को मिला। यहां अजय प्रकाश त्रिपाठी रेलकर्मी की पत्नी संध्या त्रिपाठी अपने घर से पैंडलवार नर्सिंग होम अपना स्वास्थ्य चेक कराने के लिए गई हुई थी।

वहां से वापसी के समय महिला तहसीलदार गली के पास ठेले वाले से सब्जी खरीद रही थी। ठीक उसी समय बिना नंबर वाली गाड़ी में झपाटे के साथ पहुंचे, पहले तो मुयानिना किया फिर वारदात को अंजाम देने दो बाइक सवारों ने दिन दहाड़े सबके सामने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। जिन बाइक सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसमें से एक हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने भी अपना मुंह छुपाया हुआ था।

महिला मदद के लिए चिल्लाते रही लेकिन किसी ने महिला की मदद नही की। बात दें कि बाइक सवारों के द्वारा लूटी गई चेन की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, पूरी घटना और लूटेरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button