कोरबाछत्तीसगढ़

नहीं थम रहा तेज रफ़्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

सुख नंदन पटेल कोरबा। तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आये दिन सड़क हादसे की खबर सामने आती है। आज भी जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज जारी है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाइवे में कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर जेबीडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार तीन लोगों में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना में दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं में एक महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, एक की स्थिति नाजुक बानी हुई है. दुर्घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से मृतक और घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा गया. ड्राइवर मौके से फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!