छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

‘जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन की गुणवत्ता बनाए रखें ‘ कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बैठक लेकर की कार्यों की समीक्षा

बिलाईगढ़ /प्रज्ञा 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सोमवार 10 जुलाई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही पाइपलाइन की गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि मिशन अंतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और संबद्ध विभागों की समीक्षा करते हुए साफतौर पर गुणवत्ता बरकरार रखते हुए तय समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अगर कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है, तो उसके निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ठेकेदारों से गांवों में पानी के भूजल स्तर और जल स्रोत की उपलब्धता और सूखापन, बिजली की व्यवस्था, ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं उससे जुड़ी समस्या, टंकी स्थापना, टंकी में पानी की पहुंच, पम्प स्थापना, घरों तक पाइपलाइन बिछाना, सीमेंटेड टंकी निर्माण, दूरस्थ गांवों में विद्युतीकरण के बारे में जानकारी ली और समय अवधि तक प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!