मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सावधान : यदि आप शाकाहारी व्यक्ति है तो केक खाने के पहले जाँच ले. केक हवेली भटगांव मे चॉकलेट फ्लेवर के बजाय दिया गया अंडे से बने केक, फ़ूड इंस्पेक्टर सैंपल की जाँच के बाद करेंगे कार्यवाही

सावधान : यदि आप शाकाहारी व्यक्ति है तो केक खाने के पहले जाँच परख ले.

केक हवेली भटगांव मे चॉकलेट फ्लेवर के बजाय दिया गया अंडे से बने केक, फ़ूड इंस्पेक्टर सैंपल की जाँच के बाद करेंगे कार्यवाही

भटगांव / बिलाईगढ़ – आज कल प्रत्येक इवेंट मे हर व्यक्ति केक काटना पसंद करते है लेकिन उन्हें मालूम नहीँ होता है कि केक मे चॉकलेट फ्लेवर है कि अंडे से बना केक. और न ही उसका एक्सपारी डेट लिखा रहता है.

जन्मदिवस से लेकर, शादी सालगिरह, नये वर्ष, कोई यादगार दिन इत्यादि मे व्यक्ति उस दिवस को यादगार जरूर मनाता है लेकिन उनको पता नहीँ होता कि इस केक के माध्यम से वो क्या सेवन करता है… केक कब का है, किस फ्लेवर से बना है, कैसे बनाया जाता है और किस तरह से बनाया जाता है… केवल जल्दबाजी मे कोई भी केक बिना जाँच पड़ताल के सेलिब्रेशन मे ले जाया जाता है जहां काटने के बाद कुछ और जानकारी मिल जाता है.. या तो केक मे कड़वा पन होता है या फिर अंडे के साथ मिक्स करके किसी भी शाकाहारी व्यक्ति को दे दिया जाता है.

ऐसी ही घटना भटगांव मे संचालित केक हवेली का है जहां एक व्यक्ति द्वारा अपने बर्थडे पर 1100 का 4 केक आर्डर दिया गया जहाँ चॉकलेट फ्लेवर वाले केक बनाने का आर्डर दिया गया…पहला केक चॉकलेट फ्लेवर दिया गया लेकिन  दूसरा केक ले जाने पर उन्हें कुछ और केक पकड़ा दिया गया. जब केक को बर्थडे कार्यक्रम मे काटा गया और खाया गया तो पता चलता है कि अंडे मिक्स का बनाया गया है. जहाँ बच्चों और खाने वाले व्यक्तियों द्वारा अंडे के स्मेल आने से मुँह मे गया केक भी बाहर आ गया.

वहीं इस केक के बारे मे जब केक मालिक के दुकान मे शिकायत किया गया तो वहां उपस्थित उनके बच्चें या वर्कर को पूछे जाने पर बताया कि यह केक अंडे से बना हुआ है और दुकान संचालक को पूछे जाने पर उल्टा गलती स्वीकार करने के बजाय बहस करते हुए केक को अंडे का नहीँ बना है बोलकर अपने दुकान को बचाने का प्रयास किया . वही जब इस बात को लेकर कार्यवाही करवाने की बात कहीं तो दुकान वाले का पसीना निकलना शुरू हो गया.इससे साबित होता है कि गलती दुकान वाले की है और जो फ्रेस या चॉकलेट फ्लेवर केक देने के बजाय अंडे से बने केक को दिया गया. लेकिन अपना दुकान बचाने के चक्कर मे गलती स्वीकार न करके उल्टा बहस बाज़ी करने लगा जहाँ व्यक्ति के परिवार सहित स्टॉफ भी मौजूद थे.

जहाँ अब उस केक लेने वाले व्यक्ति द्वारा इस मामले की जाँच हेतु फ़ूड इंस्पेक्टर को सूचित किया गया. वहीं केक सैंपल की जाँच करने की बात कही और सही पाया गया तो केक हवेली के संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कहीं.

आपको बता दे कि केक हवेली की शाखा भटगांव, हसौद, शिवरीनारायण सहित कई जगह है. जो भटगांव का व्यक्ति नहीँ है.  बाहर का व्यक्ति है और लोगों को गुमराह करके इस प्रकार का केक परोसा जा रहा है.

अब देखना लाजमी होगा कि इस प्रकार के बिना एक्सपारी डेट लिखा हुआ केक, चॉकलेट फ्लेवर के बजाय अंडे से बने केक को गुमराह करके शाकाहारी व्यक्तियों को दिये जाने वाले हवेली के संचालक के ऊपर क्या कार्यवाही होती है, ये समय ही बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!