छत्तीसगढ़

बुजुर्ग ने निगल ली बकरे की कच्ची आँख, तड़प-तड़प कर हुई मौत

सूरजपुर। CG NEWS : जिले से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहाँ मटन पार्टी के दौरान एक बुजुर्ग ने बकरे की आंख निगल ली। जिसके बाद दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला सूरजपुर क्षेत्र का है। दरअसल, मृतक का नाम बागर सिंह था और मदनपुर का रहने वाला था।

मृतक अपने कुछ साथियों के साथ सूरजपुर आया था। यहां पर पर्री नर्सरी के पास मटन पार्टी करने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान बागर सिंह ने बकरे की आंख को निगल लिया। आंख बागर के गले में ही फंस गई, जिससे बागर सिंह छटफटाने लगा।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दम घुटने से मौत की पुष्टी डाॅक्टरों ने की। पुलिस ने शव को का पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button