
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को बस अब कुछ ही महीने बाकी है। चुनाव को देखते हुए राजनैतिक पार्टियों के प्रमुख नेता पार्टी संभालने में लगे हुए है। तो पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी छोड़ किसी अन्य पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी बीच राजिम में कांग्रेस जनपद सदस्य पार्टी से निष्कासित करने वा कार्यवाही की बात को ले कर 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।
दरअसल तर्रा निवासी जनपद सदस्य संतोष सेन को 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने व कार्यवाही की बात को ले कर 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है। संतोष सेन पर बीते दिनों तर्रा सड़क चक्काजाम में अपने ही पार्टी के विधायक व मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने का आरोप है। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें निष्कासित करने की बात कही है। इससे नाराज तर्रा सहित आसपास के गांव के 300 कार्यकर्ताओं ने सामुहिक इस्तीफा दे दिया है। सामुहिक इस्तीफे से राजिम विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है