छत्तीसगढ़रायपुर

नशे में धुत चालक ने आधी रात घर में घुसा दिया ट्रक, मौके से वाहन छोड़ ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस

हरेंद्र बघेल रायपुर। Raipur Accident News : राजधानी रायपुर में इन दिनों शराब के नशे में धुत वाहन चालक लगातार लोगों को तेज रफ्तार का शिकार बना रहे है। शहर के तेलीबांधा मौलीपाड़ा गुरुद्वारे के पीछे देर रात गिट्टी से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जाकर घुस गई। इस हादसे के चपेट में एक 15 साल का मासूम के पैर में चोट आई, साथ ही कुछ ठेले गाड़ियां भी चपेट में आ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा मौलीपाड़ा गुरुद्वारे के पीछे नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने गिट्टी से भरी ट्रक घर में घुसा दी। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो ड्राइव ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित हो कर ट्रक घर में जा घुसी। इस हादसे के चपेट में एक 15 साल का मासूम के पैर में चोट आई है तो वही वहा खड़े कुछ ठेले और गाड़ियां को भी नुकसान पहुंचा है। ड्राईवर शराब के नशे में था,  घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राइवर की खोजबीन कर रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!