छत्तीसगढ़
101 डेड बॉडीज की नहीं हो पाई पहचान, सरकार की बढ़ी समस्या..


ओडिशा के बालासोर में बड़े ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हुई थी। और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद डेड बॉडीज की पहचान करने के बाद परिजनों को शव सौंपे जा रहे हैं। ताकि डेड बॉडीज की अंतिम संस्कार कर सके।

लेकिन रेल हादसे के चार दिन बाद भी 101 शव ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। जो सरकार के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर रहे है। क्योंकि कुछ शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। कुछ शव के दो अलग-अलग परिवार के लोग दावा कर रहे है। हालांकि 55 डेड बॉडीज की पहचान करने के बाद परिजनों को शव सौप दिए गए हैं।

बता दें कि एम्स भुवनेश्वर, सम अस्पताल, अमरी अस्पताल, केआईएमएस अस्पताल और भुवनेश्वर के हाई-टेक अस्पताल के मुर्दाघरों में इन शवों को रखा गया है।





