छत्तीसगढ़रायपुर

यात्री बस को टैंकर ने मारी टक्कर, 40 से अधिक यात्री घायल

हरेन्द्र बघेल रायपुर। रायपुर के अंतर्गत धरसींवा के पास भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां धरसींवा के पास NH में तेज रफ़्तार टैंकर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 40 यात्री घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं बताया जा रहा है कि बस 30 मीटर उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, हादसे में लगभग 40 यात्री घायल हो गए। वहीं परिचालक समेत कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद सुचना पुलिस को दी गई। घायल सभी यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा बस चालक लापरवाही सामने आई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!