अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 20 लोग घायल, अमरकंटक से लौट रहे थे श्रद्धालु…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। Pendra Accident News: जिले में अमरकंटक से दर्शन कर लौट रहे श्रदालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए है। जिसमें से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है, घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला के भेलवा इलाके के 20 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर अमरकंटक नर्मदा दर्शन के लिए गए थे।
वहां से लौटते समय अमरकंटक जलेश्वर-पेंड्रा रोड मुख्य मार्ग के चुक्तिपानी गांव के पास पहाड़ी ढलान पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप सवार सभी 20 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
सभी मुंडन कार्यक्रम के लिए अमरकंटक गए थे। हादसे के बाद सभी को 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस सड़क हादसे में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।
