

बालोद, : Road Accident : बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आए है. यहां एक्सीडेंट में एक शिक्षिका की मौत हो गई है। वही एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गयी है। मिली जानकरी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक स्कूटी सवार दो शिक्षिका गुरूर से बालोद जा रही थी. जिससे मौके पर ही एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक अन्य शिक्षिका की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताय जा रहा है कि यह सड़क हादसा गरुर थाना इलाके के भरदा गाँव के पास हुआ है। स्कूटी सवार दोनों शिक्षिका व्याख्याता नीता बघेल निवासी कोलीहामार और मीनू साहू निवासी बोहारडीह निवासी गुरूर से बोर्ड पेपर दसवीं,बारहवीं के पेपर जांच करने जिला शिक्षा कार्यालय बालोद के लिये निकले थे।
उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में लिया।जिससे शिक्षिका नीता बघेल की मौके पर मौत हो गयी। जबकि शिक्षिका मीनू साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।





