छत्तीसगढ़

नगरदा में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

शक्ति केंद्र की बैठक में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया

केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं के कारण लोगो के उनके जीवन में आए व्यापक परिवर्तन – निर्मल सिन्हा

के पी पटेल भटगांव – भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र नगरदा में भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न हुआ। जिसमें माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का वाचन किया गया | नगरदा शक्ति केन्द्र की बैठक में मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा मौजूद रहे।

बूथ सशक्तिकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य है केंद्र से प्राप्त सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर विधिवत सुचारु रुप से संपन्न करवाना ताकि हमारे सभी कार्यकर्ता इसमें अपनी सहभागिता प्रदान कर सके। केंद्र से प्राप्त सभी छह राष्ट्रीय कार्यक्रमों को भी हम बूथ में संपन्न कर सके।अतिरिक्त प्रत्येक महीने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को भी हम बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ सुनकर एवं उसका विश्लेषणात्मक चर्चा करके उस पर अमल भी कर पाए। केंद्र से प्राप्त सभी योजनाओं को हम जन जन तक पहुंचा सके एवं लाभार्थियों से मिल सके इन सब विषयों को हम भली-भांति जनता तक पहुंचा सके यही बूथ सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य है।

बैठक की शुरुवात सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी वह दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा भाजपा की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा 2047 तक एक उत्तम राष्ट्र के निर्माण करने की बात कही |

इस अवसर पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को शक्ति केंद्र विस्तारक एवम भाजपा नेता गिरवर निराला, भाजपा नेता डॉ. कमल साहू एवम भाजपा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी देवानंद मार्कण्डेय ने बारी-बारी से पढ़ कर सुनाया और अभिभाषण को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की |

निर्मल सिन्हा ने सभी बूथों को सशक्त करने के लिए अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है तथा बूथ इकाई को मजबूत करने में पूरी तरह से जुटी हुई है केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं के कारण लोगो के उनके जीवन में आए व्यापक परिवर्तन की विस्तृत चर्चा सकारात्मक माहौल प्रदान करेगी। उन्होंने बूथ जीता चुनाव जीता का मूल मंत्र दिया। लोगों को विश्वास होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की जिस बुनियाद को खड़ी कर रही है वह जल्द सशक्त स्वरूप में दिखेगा।

शक्ति केंद्र के विस्तारक गिरवर निराला ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रारंभ करते हुए कहा कि सभी बूथों को सशक्त करने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। बूथ इकाई को मजबूत करने 10 दिनों की कार्य योजना तैयार कर प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला टोली 2023 भाजपा आईटी सेल से सक्रिय कार्यकर्ता सतीश रात्रे, नगरदा शक्ति केंद्र संयोजक जीतराम साहू, राजेंद्र श्रीवास बूथ अध्यक्ष, कमल साहू बूथ अध्यक्ष, रामकृपाल साहू वरिष्ठ नेता, दीनबंधु साहू, मन की बात सह प्रभारी संतोष साहू, कमलेश्वर साहू, दिलचंद केवट, हीरा सिंह, घासियाराम साहू, संतोष ममता साहू सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!