सत के मार्ग पर चलने वाले परेशान हो सकते है पर पराजित नहीं- सहदेव सिंह सिदार


के पी पटेल भटगांव। ग्राम पंचायत गदहभाठा में आयोजित संत शिरोमणि गुरूघासी दास बाबा जयन्ती समारोह के अंतिम दिवस क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि सहदेव सिंह सिदार बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुआ। और जैतखाम में माथा टेक क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्री सिदार ने कहा कि सत्य की मार्ग पर चले , सत्य परेशान हो सकते है पर पराजित नहीं होता है। गुरु घासीदास बाबा की बताये मार्ग में चलने से मानव जीवन में आत्मसात होता है।

आज मानव- मानव एक समान की रास्ते पर आम जन चल रहे है । और आने वाले समय में लोग इसी प्रकार की आपसी भाई चारे के साथ चले जन कल्याण जरूर होगा। इस मौके पर गीता साहू सरपंच प्रतिनिधि ‘ तुलसी केवट गौठान अध्यक्ष गदहभाठा ,अमित यादव युवा नेता ,मुरली बारले ,सोहन प्रेमी , राजकुमार साहू , गोसाई खुराना, गौरी निराला, संतोष चंद्रा , सहित आमजन सैकडो की संख्या में सामिल रहे।





